फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नगर निगम के टैंकर के पानी में बंदर का मल, बच्चे कर रहे उल्टी-दस्त

विज्ञापन
नगर निगम के टैंकर में बंदर का मल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम के टैंकर का पानी पीने से नौरंगाबाद के कुम्हारों वाली गली के कई लोगों को उल्टी-दस्त हो रही है। सुबह में टैंकर में बंदर का मल देखकर मोहल्ले में हाय-तौबा मच गई है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद कुम्हारों वाली गली में कई दिनों से लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह दयाल के आग्रह पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे नगर निगम द्वारा टैंकर भेजा गया। भूप सिंह दयाल का कहना है कि रात के अंधेरे में प्यासे लोग पानी लेकर गए। पानी पीने के बाद राजू, ओमवीर, प्रताप सिंह, नवल सिंह, शनि सिंह आदि के बच्चों को उल्टी-दस्त हो रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह में टैंकर का ढक्कन खोलकर देखा गया तो उसमें बंदर का मल उतरा रहा था। पानी में गंदगी भी दिख रही थी। भूप सिंह दयाल का कहना है कि जनता जर्राह के पास का ट्यूबवेल पिछले 10 दिन से खराब है। जेई जल निगम से ट्यूबवेल ठीक कराने को कह रहे हैं। मोहल्ले के लोग कोरोना वायरस के काल में गंदा पानी देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग जनता जर्राह के पास वाले ट्यूबवेल पर 35 हार्सपॉवर का मोटर लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड 43 की जनता 15 दिन से प्यासी
दी अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उपचचिव/काउंसलर फैमिली कोर्ट योगेश सारस्वत एडवोकेट ने नगर आयुक्त से वार्ड 43 में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बन्नादेवी के पास लगे लगे नलकूप व चुहरपुर, अवंतीबाई धर्मशाला के पास लगे नलकूप का वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है। उसका पानी किशारनगर पानी की टंकी में चालू कर दिया जाए तो वार्ड 43 के लोगों की पानी की समस्याएं दूर हो सकती हैं। रामनगर, मोहननगर, शांतिनगर, चुहरपुर, जवाहर नगर आदि में भी पानी की समस्याएं दूर हो जाएगी।
पाइप लाइन कटने से बारहद्वारी क्षेत्र में पानी संकट
पाइप लाइन कटने के कारण बारहद्वारी -रघुवीरपुरी की तरफ के कुछ क्षेत्र में पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। बारहद्वारी के पास जल निगम का कार्य चल रहा है। यह काम स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहा है। इसी दौरान 12 इंच का पाइप लाइन कट गया है। इससे नगर निगम पर दबाव बढ़ गया है। नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी जलापूर्ति को सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि कल शाम तक व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है।
कल सुबह स्वयं जाकर मामले की जांच करूंगा। संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ढक्कन रात में खुला है। हो सकता है कि प्यासे बंदरों ने पानी के लिए ढक्कन हटाया हो। जो भी हो स्पॉट पर जाकर मामला देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

- राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

नगर निगम का टैंकर, जिसमें गदंगी मिली। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें