फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : काकोरी कांड में गिरफ्तार हुए थे मोहनलाल गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को काकोरी कांड की वर्षगांठ मनाई गई। रामघाट रोड स्थित कृृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि काकोरी कांड ऐसा था जिसने जनता का नजरिया बदल दिया था। आजादी का यह संग्राम जनसंग्राम बन गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने कहा कि काकोरी कांड में अलीगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम की लाहौर में गिरफ्तारी हुई थी। 9 अगस्त 1925 को घटित हुई इस घटना ने जनमानस में जोश भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा ने कहा कि यदि आजादी की लड़ाई सभी ने मिलकर लड़ी होती तो देश 10 वर्ष पूर्व ही आजाद हो जाता। आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने अलीगढ़ में 1807 से लेकर 1947 तक की कही सुनी-अनसुनी घटनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम के प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने सभी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का माला पहनाकर एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री सुरेश चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, पवन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें