फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोर से 1.30 लाख की दवाएं जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरस पर मिली शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त (औषधि) पूरन चंद एवं औषधि निरीक्षक हेमेंद्र कुमार चौधरी ने कस्बा छर्रा में सीएचसी के पास बिना लाइसेंस संचालित हो रहे दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

प्रिंस मेडिकल स्टोर के संचालक रविंद्र कुमार निवासी कपासिया, सिकंदराराऊ, हाथरस के यहां से करीब एक लाख रुपये मूल्य की औषधियां जब्त की गईं। यहां से चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु एकत्रित किए गए।
जबकि लवकुश फार्मेसी एंड फार्मा क्लीनिक के संचालक लवकुश निवासी नगला इंदा, बड़ागांव के मेडिकल स्टोर से करीब 30 हजार मूल्य की औषधियों को जब्त किया गया और दो औषधियों के नमूने लिए। टीम ने एक अन्य मेडिकल स्टोर यार्क फार्मा जिस पर औषधि लाइसेंस प्राप्त है के यहां से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें