फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आईजी से लेकर सिपाहियों तक बरसे मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
यह स्वतंत्रता दिवस अलीगढ़ पुलिस के लिए मेडल की बरसात लेकर आया है। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम से लेकर सिपाहियों तक सभी को अलग अलग पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ रेंज के आईजी दीपक रतन को प्लेटिनम, एसएसपी मुनिराज जी को गोल्ड, एसपी सिटी अभिषेक व एसपी क्राइम डॉ अरविंद को सिल्वर मेडल मिलेगा। इसके साथ ही इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल को गोल्ड मेडल, सीओ एलआईयू सतीश चंद्र पांडेय को सिल्वर मेडल, यहां से हाल ही में स्थानांतरित सीओ पंकज श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल, सीओ इगलास परशुराम को सिल्वर मेडल, सिविल लाइंस से मेरठ गए इंस्पेक्टर अमित कुमार को सिल्वर मेडल मिलेेगा। जिले में तैनात एसआई रोहित राठी, नितिन कुमार व सर्विलांस प्रभारी एसआई संजीव कुमार को सिल्वर मेडल मिलेगा। सिपाही दिमान सिंह, दीपक कुमार व निशांत उज्ज्वल को सिल्वर मेडल मिलेगा।
अलीगढ़ एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, इंस्पेक्टर क्वार्सी, सर्विलांस प्रभारी को लॉकडाउन हटते ही हुई 22 लाख की लूट प्रकरण का चार दिन में ही खुलासे व 20 लाख से ज्यादा बरामदगी करने पर यह इनाम मिला है। बाकी को अन्य कार्यों के लिये सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें