फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला: 28 अप्रैल को अलीगढ़ बंद का आह्वान, आज नहीं खुलेगा अमीर निशा मार्केट

Sat, 26 Apr 2025 10:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर व्यापारियों में भी आक्रोश है। 28 अप्रैल को अलीगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। आज अमीर निशा मार्केट बंद रहेगा।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित आवास पर बैठक करते सौरभ अग्रवाल सिक्स संस,पंकज वार्ष्णेय व अन्य - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में 26 अप्रैल को अलीगढ़ का प्रमुख बाजार अमीर निशा पूरी तरह से बंद रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने इस बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा 28 अप्रैल को अलीगढ़ महानगर के समूचे बाजार को भी बंद करने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन


26 अप्रैल सुबह 11 बजे अमीर निशा चौराहे से जिलाधिकारी की कोठी तक एक शांतिपूर्ण पद यात्रा भी निकाली जाएगी। सिविल लाइन व्यापार मंडल के अध्यक्ष नौशाद मिर्जा और कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया है।

अमीर निशा मार्केट शहर का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है, जो रेडीमेड कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, महिलाओं के वस्त्र एवं जूते, चूड़ियां, घरेलू उपयोगी सामान, विभिन्न रेस्टोरेंट और फैशनेबल वस्तुओं के लिए जाना जाता है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र-छात्राओं के बीच भी यह बाजार खासा लोकप्रिय है।
विज्ञापन


इसके अलावा पहलगाम हमले के विरोध में ही 28 अप्रैल को अलीगढ़ महानगर के बाजार को भी बंद करने का आह्वान किया गया है। इस संबंध में औद्योगिक व्यापार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सौरभ अग्रवाल ने कहा कि यह हमला पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने प्रस्ताव रखा कि व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारी सोमवार को अपने प्रतिष्ठान और कारखानों को बंद रखकर शोक व्यक्त करें। इस अवसर पर दिलीप बंसल, कपिल अग्रवाल, अंकुश मित्तल, गणेश वार्ष्णेय, अमित किताब सहित कई अन्य व्यापारी नेता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें