फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मंडी शुल्क के विरोध में मंडी आढ़तियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी परिसर के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में धनीपुर समेत जिले की अन्य मंडियां शनिवार को भी बंद रही। मंडी परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा। द्वितीय शनिवार अवकाश के चलते मंडी सचिव कार्यालय बंद था। इस कारण व्यापारियों को उन्हें ज्ञापन देने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेतृत्व ने नौ से ग्यारह जुलाई तक प्रदेश की सभी मंडियां बंद रखने का आह्वान किया था। इस आह्वान के बाद बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को जिले की खैर, इगलास, अतरौली मंडी बंद रही। हालांकि धनीपुर मंडी आढ़तियों ने कार्यक्रम की जानकारी देरी से मिलने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को मंडी खोली थी, लेकिन शुक्रवार से वे भी बंद में शामिल हो गये। गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी ने बताया कि द्वितीय शनिवार के कारण मंडी सचिव कार्यालय बंद रहा। इस वजह से मंडी सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नहीं सौंपा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें