फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के शिव मंदिरों में नंदी महाराज ने पीया दूध

विज्ञापन
विश्वनाथ कॉलोनी स्थित मंदिर में नंदी बाबा को दूध पिलाने के लिये लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नौरंगाबाद, धनीपुर, सासनी गेट, पला रोड, खेर रोड, एटा चुंगी आदि स्थानों के शिव मंदिरों में भोलेनाथ की सवारी नंदी महाराज ने दूध पिया। यह खबर जब अन्य लोगों में फैली तो वह भी नंदी महाराज को दूध पिलाने के लिए मंदिरों की ओर दौड़ लिए। मंदिरों के बाहर नंदी महाराज को दूध पिलाने को लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। कोई इसे अफवाह मान रहा था कोई सच। हालांकि नंदी महाराज के दूध पीने की बात जैसे ही लोगों में फैली सभी मंदिरों की ओर चल दिए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शिव मंदिरों में नंदी महाराज के दूध पीने की खबर लोगों में फैली। देखते ही देखते महानगर के छोटे बड़े शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालु अपने हाथ से नंदी महाराज को दूध पिलाना चाहते हैं। दूध पिलाने की एसी होड़ श्रद्धालुओं में मची कि वह धक्का-मुक्की भी करने लगे। कुछ लोग इसे अफवाह मान रहे थे, लेकिन देखने के लिए वह भी मंदिर की ओर चल दिए।
दूध पीने की बात को कुछ लोग मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन श्रद्धालुओं ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि जब नंदी महाराज दूध नहीं पी रहे तो मंदिर की नाली से दूध बाहर क्यों नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें