फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : इस बार कम असरदार रहा लॉकडाउन

विज्ञापन
मामू भांजा बाजार नही दिखा लॉकडाउन का असर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश में तीसरा दो दिनी लॉकडाउन लगा। इस बार नाग पंचमी और बकरीद का त्योहार होने के कारण शनिवार को पुलिस की सख्ती भी कम रही। ई रिक्शा, ऑटो, छोटे वाहन, कार और बाइक की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

चौराहों पर भी सख्ती अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि पुलिस ने डबल राइडिंग, ट्रिपिल राइडिंग, मास्क नहीं पहनने, हेल्मेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और बेवजह घूमने वालों के चालान भी काटे। कई जगह पुलिस से बहस भी हुई। वहीं पहली बार दो दिनी लॉकडाउन में खुली शराब और बियर की दुकानों पर भी लोगों को बेवजह नहीं रुकने दिया गया। कुछ दुकानों पर शाम को भीड़ रही, लेकिन पुलिस ने लोगों को जमा नहीं होने दिया।
सुबह छह से 11 बजे तक लोगों ने सब्जी, फल और दूध की खरीददारी कर ली थी, इसके बाद भी रामघाट रोड, कचहरी रोड, मैरिस रोड पर इनकी ढकेल घूमती रही। दोदपुर और मेडिकल रोड पर भी ऐसी ढकेल खड़ी रहीं। बाकी स्थानों पर यही नजारा रहा। कठपुला से जमालपुर की ओर लगातार ई रिक्शा चलते रहे। ये रिक्शा कहीं नहीं रोके गए। इनके साथ ऑटो भी दौड़ते मिले। उनमें सवारी भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से अधिक थीं।
विज्ञापन

पांच से छह सवारी मिल कर इनको बुक कर सफर कर रही थीं। रविवार को लॉकडाउन का दूसरा दिन रहेगा। पुलिस प्रशासन की सख्ती रविवार को देखने लायक रहेगी। शनिवार की तरह ढील रहती है या फिर सख्ती। शहर के बाहर सासनीगेट, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल, नादापुल, गोंडा रोड पर नाका लगा पुलिस ने बाहर के नंबरों वाले वाहनों को अंदर नहीं आने दिया। उनको बाहर ही रोका गया। रात दस बजे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें