फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंवेस्टर्स समिट में होगा अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
डीएस कॉलेज के सभागार में ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट द्वारा एक दिवसीय ओरियटेंशन प्रोग्राम में उपस् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी को आयोजित होने जा रहे इंवेस्टर्स समिट में अलीगढ़ के ताला हार्डवेयर उत्पादों का प्रतिनिधित्व निर्यातक फर्म विधि एक्सपोर्ट द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर व्यवस्था की गई है और समिट में विधि एक्सपोर्ट का एक स्टाल भी लगाया जाएगा। इधर, जिला स्तर पर समिट का लाइस प्रसारण दिखाने की व्यवस्था उद्योग विभाग द्वारा की जा रही है, जिसमें निवेशकों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों व छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह इंवेस्टर्स समिट तीन दिन आयोजित होगा। इसके लिए अपने जिले से 325 फर्म ने 16 हजार करोड़ के निवेश पर अब तक करार किया है। वहीं अभी 8 फरवरी तक निवेशक निवेश कर सकते हैं। जिसको निवेश करना है, वे उद्योग विभाग या संबंधित विभाग में पहुंचकर करार कर सकते हैं।
इस विषय में जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि अलीगढ़ से इंवेस्टर्स समिट में विधि एक्सपोर्ट का ताला हार्डवेयर का स्टॉल लगेगा। यह अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा। वहीं जिला मुख्यालय पर प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें जनप्रतिनिधयों के अलावा निवेशकों, उद्यमियों व छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

निवेशक संवाद में शामिल हुए निवेशक राकेश साईं
इंवेस्टर्स समिट के सहारे उच्च शिक्षा की शैक्षणिक संस्थानों को विकसित करने व उनकी जटिलताओं को लेकर शनिवार को लखनऊ में बैठक हुई, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से संवाद किया। इस दौरान ओउम श्री साईं शिक्षा समिति के सचिव राकेश गुप्ता साईं ने सीएम को एक पत्र सौंपा। जिसमें इस समिति द्वारा पिछले 21 साल से मेडिकल क्षेत्र में संचालित आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व अन्य डिग्री व कोर्स करने वाली शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के अनुभव को साझा किया।
राकेश गुप्ता साईं ने बताया कि उन्होंने थ्री पी मोड पर एक निजी मेडिकल विश्व विद्यालय स्थापित (हिंदू इंटरनेशनल मेडिकल कालेज विश्व विद्यालय) करने के लिए एमओयू साइन किया है। इसमें 200 करोड़ निवेश करने का फैसला लिया है। राकेश गुप्ता साई ने निवेशक प्रश्नोत्तर के दौरान एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए सरकारी विभागों के सहयोग व उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की। साथ ही सहयोग की अपेक्षा की। इस बैठक में अलीगढ़ से आइआइएमटी कालेज सोसायटी के सचिव पंकज महलवार, विवेकानंद कालेज सोसायटी के अनिल सारस्वत , एसआइटी कालेज प्रबंध समिति के डा. विनोद शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें