फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर नाश्ता खाकर बेहोश हुईं चार युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बन्नादेवी स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर रविवार को प्रशिक्षण में शामिल चार युवतियों की नाश्ता खाने के बाद तबियत बिगड़ गई। अचानक चारों के बेहोश होने पर वहां मौजूद स्टाफ व स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन चारों में से दो को पास ही पीएचसी व दो को जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन दोनों को भी जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। फिलहाल चारों के बेहोश होने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बताया गया है कि बन्नादेवी ट्रेनिंग सेंटर पर इन दिनों ट्रेनिंग चल रही है। रोजाना की तरह 14 से अधिक युवतियां वहां ट्रेनिंग ले रही थीं। जिला अस्पताल में मौजूद अंजलि ने बताया कि रोजाना की तरह उन्हें दोपहर में चाय-नाश्ता दिया जाता है। रविवार को नाश्ते में चाय के साथ पास्ता दिया गया। जैसे ही पास्ता उनके द्वारा खाया गया तो कुछ देर बाद ही उनमें से चार युवतियां बेहोश हो गईं। इससे ट्रेनिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन दो छात्राओं को मलखान सिंहन जिला अस्पताल लाया गया।
दो छात्राओं को बराबर में पीएचसी भेजा गया। बाद में उन दोनों को भी जिला अस्पताल लाया गया। सूचना सीएमओ को दे दी गई तो सीएमओ जिला अस्पताल आ गए। इसके अलावा ट्रेनिंग सेंटर में भी कुछ अन्य छात्राओं की तबियत बिगड़ी। बाद में उन्हें भी अस्पताल लाया गया। इस दौरान मीनिंग कुमारी, कंचन, मीनाक्षी, सीमा, मीना कुमारी, पूजा, शिवांगी को उपचार के लिए लाया गया। अंजलि ने बताया कि रोजाना की तरह सभी को चाय नाश्ता मिला था।
विज्ञापन

जैसे ही हम लोग भोजनालय में पहुंचे ताे वहां पास्ता दिया गया पास्ता खाने के बाद चार बेहोश हो गईं। बाकी कुछ अन्य को भी परेशानी हुई। इधर, इस मामले में सीएमओ डा.नीरज त्यागी ने बताया कि एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कुछ युवतियों की तबियत बिगड़ी। उनका उपचार कराया गया है। बाकी अब इसके पीछे के कारण क्या रहे, यह जांच के बाद ही उजागर होगा। हो सकता है कि किसी वजह से उनका बीपी लो हुआ हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें