फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल से लिफ्ट का लाखों का सामान गायब

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल का लिफ्ट कंट्रोलर, जहां से सामान गायब हुआ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय से लिफ्ट का लाखों रुपये का सामान गायब हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद चिकित्सालय में खलबली मच गई है। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह का कहना है कि उन्होंने इंजीनियर को सूचित कर दिया है, जिससे पता चल सकें कि क्या-क्या गायब हुआ है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में वर्षों पूर्व लिफ्ट लगाया गया था। लेकिन बहुत दिनों से लिफ्ट बंद था। बीच-बीच में कभी चालू किया जाता था। गत दिनों चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लिफ्ट शुरू करने का निर्देश चिकित्सालय प्रशासन को दिया था। जब लिफ्ट शुरू करने का कार्य प्रारंभ हुआ तो पता चला कि कई प्रमुख सामान गायब हैं। चर्चा है कि तीसरे मंजिल पर स्थित कंट्रोलर का सामान, रिले आदि सामान नहीं है। इस संबंध में कोई साफ-साफ कुछ बोलने को तैयार नहीं है कि क्या-क्या गायब हुआ है और कितने रुपये का नुकसान हुआ है। कुछ लोग तो दबी जुबान यह भी कह रहे हैं कि ठीक कराने में लाखों रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि विशेषज्ञ से जांच के बाद ही वस्तु स्थिति का अंदाजा होगा।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। इसलिए अभी सामान के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता। लिफ्ट में काफी चीजें नहीं है। इंजीनियर को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें