फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना काल में बढ़ गया एलआईसी का कारोबार

विज्ञापन
जय सिंह चौहान, मुख्य महाप्रबंधक एलआईसी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना काल मे बड़े-बड़े उद्योग ठप हो गए, लेकिन यह काल भारतीय जीवन बीमा निगम के लिए कारोबार की दृष्टि से मुफीद साबित हुआ है। इसका अंदाजा पिछले 6 माह में जमा हुए प्रीमियम व पॉलिसियों की संख्या से लगाया जा सकता है। अकेले अलीगढ़ डिवीजन में इस दौरान 38577 पॉलिसी हुईं और 95 करोड़ का भारीभरकम प्रीमियम जमा हुआ। यह जानकारी प्रेसवार्ता कर एलआईसी के मुख्य महाप्रबंधक जय सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते एजेंट समेत अन्य अफसर व कर्मचारियों के मूवमेंट पर तो असर पड़ा, लेकिन कारोबार पर शुरुआती दो माह को छोड़कर कोई असर नहीं पड़ा। इन दो महीनों की कसर जुलाई व अगस्त में पूरी हो गई। जुलाई में 10748 पॉलिसियों के सापेक्ष 26 करोड़ रुपये बतौर प्रीमियम जमा हुए। अगस्त में 12040 पॉलिसी के सापेक्ष 40 करोड़ रुपये जमा हुए। कुल मिलाकर मार्च से अब तक 38577 पॉलिसियों के सापेक्ष 95 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा हुआ। इस मौके पर मार्केटिंग प्रबंधक भूपाल सिंह, प्रबंधक विजय कुमार, बीड़ी जोशी आदि उपस्थित थे।
लैप्स पॉलिसी के पुनर्चलन की रही होड़
कोरोना काल मे लैप्स हो चुकी पॉलिसियों के रिवाइवल यानी पुनर्चलन की होड़ रही। महामारी काल मे अपने स्वास्थ्य व भविष्य के प्रति चिंतित लोग लैप्स हो चुकी पॉलिसियों के पुनर्चलन के लिए उत्सुक दिखे। इसे देखते हुए एलआईसी प्रबंधन ने 10 अगस्त से विशेष रिवाइवल अभियान चलाया। इस योजना में ब्याज में 25 फीसदी और तीन लाख से बड़ी धनराशि की पॉलिसी पर 30 फीसदी की छूट दी गई। इसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। 10 अगस्त से 4 सितंबर तक 21403 पालिसी का पुनर्चलन हुआ और 16.42 करोड़ का प्रीमियम जमा हुआ। यह अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

मात्र 23 लोगों ने लिया कोरोना से मौत पर क्लेम
सात जिलों से मिलकर बने अलीगढ़ डिवीजन में कोरोना से सैकड़ों मौत होने और एलआईसी की हर पॉलिसी में कोरोना कवर की सुविधा होने के बावजूद मात्र 23 लोगों को क्लेम मिल सका। इन्हें एलआईसी ने 68 लाख रुपये बतौर क्लेम अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें