फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: राम से पहले प्रशासन की लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रामलीला आयोजन की अनुमति के संबंध में केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बंद परिसर में 200 लोग और खुले परिसर में 100 लोगों की अनुमति दी गई है। ऐसे में आयोजन समितियां परंपरा बनाए रखने के लिए आयोजन करना चाहती हैं, लेकिन अनुमति के लिए उनको अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नगला बरौला में श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव समिति रामलीला का मंचन वर्षों से करती आ रही है। मंच संचालक व डायरेक्टर योगेश राजपूत ने बताया कि रामलीला 1985 से हो रही है। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए हम भी रामलीला का कार्यक्रम करना चाहते हैं। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। उन्होंने एसीएम प्रथम से अनुमति लेने के लिए भेज दिया। एसीएम प्रथम के स्टेनो के अनुसार अनुमति आज तक एडीएम स्तर से ही जारी हुई हैं। ऐसे में वहीं संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी से मुलाकात न होने के चलते प्रार्थनापत्र लंबित पड़ा हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए रामलीला का आयोजन करेंगे। अगर अनुमति मिल जाती तो कमेटी और कलाकारों के बीच सामंजस्य बैठाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के चलते गले मिलने, पैर छूने, युद्ध करने, आशीर्वाद देने जैसे दृश्यों को हटाया जाएगा। वहीं, रावण सेना और बानर सेना मुखौटे तो लगाएंगे ही, ऐसे में मास्क का काम भी करेगा। दस अक्तूबर से रामलीला प्रस्तावित हैं, ऐसे में सजावट जैसे कार्य भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें