फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कृषि कानून के विरोध में वकीलों ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को वकीलों ने समर्थन दिया। जिला राजस्व न्यायालय परिसर में किसानों के समर्थन में मार्च करते नारेबाजी की।
राजस्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चौ. टोडर सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून थोपकर देश के संघीय ढांचे पर आघात किया। इस अवसर पर अशोक भारद्वाज, बृजेंद्र सिंह, गेंदालाल, राजकिशोर कश्यप, रघुवीर सिंह कुशवाहा, रामबाबू, राजपाल शर्मा, संतोष कुमार, हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सक्सेना, मोहम्मद यूसुफ, विनय कुमार सिंह, उमेश राजपूत, सुधीर कुमार शर्मा, सुरजीत शर्मा, गवेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र शर्मा, मिथिलेश कुमार, एसएस सिसौदिया, कृष्ण मुरारी, अर्जुन सिंह, केके कौशिक, हरिओम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल कोर्ट में वकीलों ने सभा की। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने, बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी कृषि उत्पाद की गारंटीकृत खरीद के लिए कानून को लागू करवाने के लिए हर बलिदान के लिए तैयार है। सभा में अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव ओमप्रकाश शर्मा, रणवीर सिंह, जेपी सिंह, सुनीता कौशिक, अशोक कुमार सिंह,अली रजा, रतनसिंह, रक्षपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, भगवान सिंह भारती, अशोक कुमार, अनवर अहमद, श्यौदान सिंह, ज्योतिष कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, प्रेमप्रकाश पाठक, तिलक सिंह पुष्कर, मुकेश कुमार, कोमल सिंह, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, प्रताप सिंह, नेत्रपाल सिंह निगम, उदयवीर सिंह राना, धर्मेन्द्रपाल सिंह, डी के गौतम, ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सैनी, देवप्रकाश, एसपी राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें