फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ खेड़ा क्षेत्र की राज विहार गीता विहार कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। खुद सेवानिवृत्त फौजी व उनकी पत्नी नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, मूल रूप से पालीमुकीमपुर के गांव महका के भूपेंद्र चौधरी सेना से सेवानिवृत्त हैं और परिवार सहित रामघाट रोड की राज विहार से सटी गीता विहार कॉलोनी में रहते हैं। भूपेंद्र सिंह की किडनी बदली गई है। उन्हें उनकी पत्नी ने किडनी दान दी है। इसके चले वह दोनों नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं और बेटा अंशुल उनकी देखभाल कर रहा है।
इसलिए घर में ताला लगा है। मंगलवार सुबह पड़ोसी धर्मेंद्र ने अंशुल को खबर दी कि उनके मकान के ताले टूटे हैं। इस खबर पर अंशुल नोएडा से यहां पहुंच गए और गांव से अंशुल के चचेरे भाई जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी भी यहां पहुंच गए। जांच पड़ताल में पाया कि घर से लाखों रुपये के जेवरात व 35 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

इस खबर पर पुलिस बुला ली गई। पुलिस को दी गई तहरीर में 14 तोला सोने के जेवरात में एक गले का सेट, झुमकी, चार अंगूठी, दो जंजीर व एक किलो वजन के चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने का उल्लेख किया है। तहरीर के आधार पर महुआ खेड़ा पुलिस ने जांच व बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें