फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: किशोर ने बच्ची संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव में किशोर द्वारा बच्ची संग दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने सामाजिक लोकलाज के चलते तीन दिन तक पुलिस को सूचना नहीं दी, जब बच्ची की तबियत बिगड़ी तो शुक्रवार रात पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के मेडिकल परीक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
मजदूर परिवार ने शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को यह खबर दी कि उनकी आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म हुआ है। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि घटना चार नवंबर की दोपहर तीन बजे की है। पिता के अनुसार बच्ची गांव की पोखर पर गांव के अन्य बच्चों संग खेल रही थी। तभी गांव का ही 16 साल का किशोर उसे बातों में फंसाकर बिटोरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को बच्ची ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उस समय परिवार ने पुलिस को खबर नहीं देकर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इलाज के दौरान जब डॉक्टर व अन्य लोगों ने उसे सलाह दी, तब वह शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर आगे की प्रक्रिया जारी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें