फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कासिमपुर पावर हाउस में कन्वेयर बेल्ट टूटी, कोयला सप्लाई ठप, बिजली उत्पादन हुआ प्रभावित

Tue, 22 Sep 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट तक कोयला ले जाने वाली कन्वेयर बेल्ट टूट गई जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ, इंजीनियरों ने घंटों की मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की 10 नंबर यूनिट तक कोयला पहुंचाने वाली एक बड़ी कन्वेयर बेल्ट अचानक टूट गई। जिससे कोयले की आपूर्ति लड़खड़ा गई और बिजली का उत्पादन भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद इंजीनियरों की टीम ने इस कन्वेयर बेल्ट को रोक कर मरम्मत शुरू कराई। घंटों की मशक्कत के बाद इसे ठीक किया जा सका। इसके बाद कामकाज सामान्य हो सका। 

विज्ञापन


पावर हाउस की नौ नंबर यूनिट में बीते दो महीने से उत्पादन बंद है। यहां तकनीकी खराबी के कारण कामकाज रुका हुआ है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। इस यूनिट को बुधवार से चालू करने की तैयारी हो रही है। इस पावर हाउस में कुल चार यूनिटों से बिजली उत्पादन होता है। 

मंगलवार को 110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट से 62 मेगावाट, 250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट से 136 मेगावाट और 660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट से 340 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा है। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि हर यूनिट में दो कन्वेयर बेल्ट होती हैं। एक के खराब होने पर दूसरी से काम चलता है। 10 नंबर यूनिट की बेल्ट को ठीक कर दिया गया है। बंद पड़ी नौ नंबर यूनिट को बुधवार की शाम तक चालू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें