फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Kabaddi League: पांच अप्रैल से शुरू होगी कबड्डी, सात को फाइनल मुकाबला

Sat, 28 Mar 2026 03:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ कबड्डी लीग (सीजन-5) पांच अप्रैल से है। लीग में आई टीमों के कुल 96 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे दर्शकों को कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
आयोजक सुमित सराफ, साथ में संजय माहेश्वरी व वरुण कुमार - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में कबड्डी का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है। आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने शेखर सराफ स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पांच अप्रैल से अलीगढ़ कबड्डी लीग (सीजन-5) का भव्य आगाज होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस लीग का फाइनल मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


लीग में आई टीमों के कुल 96 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे दर्शकों को कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उद्घाटन मैच माहेश्वरी सुपर किंग्स और दरबार वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इन मुकाबलों का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी होगा। 27 मार्च को आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लगाना भी शुरू हुआ। 

इस दौरान आयोजक सुमित सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन पहली बार मंडल स्तर पर कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मंच देना और उन्हें बड़े अवसरों से जोड़ना है। इस बीच माहेश्वरी सुपर किंग्स के मालिक संजय माहेश्वरी ने बताया कि लीग में शामिल होने के लिए टीम मालिकों और कोचों को आमंत्रण भेजा है, ताकि वे खिलाड़ियों की प्रतिभा को सीधे देख सकें। इससे अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। वहीं दरबार वॉरियर्स के मालिक वरुण मल्होत्रा ने कहा कि लीग में खिलाड़ियों की फिटनेस और सुरक्षा के लिए फिजियोथैरेपिस्ट की टीम पूरे समय मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें