अलीगढ़ जंक्शन हुआ वाईफाई से लैस, टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वाईफाई शुरू हो गया है, स्टेशन परिसर में करीब 34 स्थानों पर उपकरण लगाए गए हैं। बुधवार को इनकी टेस्टिंग चल रही थी।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनाें को हाईटेक करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन का करीब तीन माह पूर्व वाईफाई के लिए सर्वे हुआ था। स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफार्म, महिला पुरुष और द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन आदि स्थानाें पर करीब 34 प्वाइंट चिह्नित किए गए थे।
पिछले माह वाईफाई लगाने के लिए एक कंपनी के कर्मचारियाें ने काम शुरू कर दिया। सभी 34 प्वाइंटों पर वाईफाई के उपकरण लगा गए। बुधवार को कर्मचारियों ने टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया।
हालांकि कई उपकरणों को बदलकर उनके स्थान पर दूसरे उपकरण लगाए हैं।
अगर कंपनी के कर्मचारियाें की बात मानें तो टेस्टिंग के लिए वाईफाई 24 घंटे चलेगा।