फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जॉन की बाइक ने फिर मचाई ‘धूम’

विज्ञापन
अलीगढ़ : धनीपुर हवाई पट्टी में फिल्म अटैक की शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम से मिलते नागरिक ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

धनीपुर हवाई पट्टी पर शनिवार को पहला ऐसा मौका था, जब यहां फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग चल रही थी और उसी वक्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री का दौरा भी हो रहा था। नतीजा ये रहा कि चर्चित फिल्मी कलाकार जॉन अब्राहम की बाइक स्टंट शूटिंग, मंत्री नंद गोपाल नंदी के दौरे से कहीं ज्यादा दिलचस्प रही। अधिकारियों ने जल्द से जल्द मंत्री की समीक्षा बैठक को पूरा किया और जॉन के साथ यादगार फोटो खिंचवाए। जॉन के साथ फोटो खिंचवाने में मंत्री भी पीछे नहीं रहे। मंत्री नंदगोपाल नंदी, नागरिक उड्डयन सचिव सुरेंद्र कुमार सचिव, मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह आदि ने जान के साथ फोटो खिंचवाए।
हवाई पट्टी के अंदर सुबह से फिल्म की शूटिंग को लेकर माहौल गरम था। तैयारियों में जुटे प्रोडक्शन हाउस के लोग सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से संजीदा थे, उन्होंने प्रशासन की मदद से हवाई पट्टी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगवा दी थी। यहां नियमित रूप से होने वाला फ्लाइंग प्रशिक्षण भी 20, 21 और 22 फरवरी तक बंद करा दिया गया है। अभी शूटिंग रविवार और सोमवार को जारी रहेगी। जिसमें मशहूर अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज के आने की बात भी हो रही है। जॉन के कुछ सीन यहां जैकलीन फर्नाडीज के साथ फिल्माए जाने हैं।
विज्ञापन

बहरहाल, शनिवार की सुबह शूटिंग की तैयारी के बाद जॉन अपनी वैनिटी वैन से बाहर आए और उन्होंने बाइक पर स्टंट फिल्माने की रिहर्सल शुरू कराई। पूरे तामझाम से रिहर्सल होने लगी। इसके साथ ही जॉन की बाइक भी धूम मचाने लगी। कुछ ही देर में बाइक नई बनी हवाई पट्टी पर 130 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर फर्राटा भरने लगी। इस सीन को फिल्माने के लिए कई कैमरे लगाए गए। कुछ सीन फिल्माए गए। बाइक की इतनी तेज स्पीड और बार-बार उसके रुकने को देख कर लोगों को जॉन की बाइक स्टंट वाली फिल्म ‘धूम’ की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे नागरिक उड्डयन मंत्री की बैठक संपन्न होने के बाद अधिकारियों की टीम सभागार से सीधे शूटिंग स्पॉट पर पहुंची और जॉन के साथ फोटो खिंचवाए। प्रोडक्शन हाउस वाले ये कहते रहे कि फिल्मी ड्रेस और मेकअप में जॉन के साथ फोटो न करवाएं। ये उनकी पॉलिसी के खिलाफ है, लेकिन उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने केवल इतना वादा किया कि जॉन के साथ के वह अपने फोटो सोशल मीडिया पर तब तक पोस्ट नहीं करेंगे, जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस वालों ने राहत की सांस ली। एक के बाद एक लगभग सभी अधिकारियों ने फोटो खिंचवाए। इसके बाद सभी जॉन से विदा लेकर अपने अपने कार्यालय लौट आए। उधर, शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें