फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर संक्रमित, परिवार होम क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 02:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल की महिला डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर महिला डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बुधवार देर रात संक्रमण के लक्षण नजर आने पर उन्होंने जांच कराई थी। फिलहाल उनके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार रात डॉक्टर में संक्रमण की आशंका होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। प्रशासनिक टीम ने रात में ही महिला डॉक्टर के धौर्रा दिलशाद कॉलोनी इलाके के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली जगहों को सील कर वहां सैनिटाइजेशन करवाया। 

महिला डॉक्टर अलीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रहती है, जबकि भाई दिल्ली में रहता है। वह जेएन मेडिकल कॉलेज से एमएस की पढ़ाई कर रही है और इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में बतौर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक के अनुसार बुधवार को इस डॉक्टर ने इमरजेंसी में एक सर्जरी की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे थे। हालांकि जिस मरीज की सर्जरी की गई, वह कोरोना संक्रमित नहीं था। वहीं इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर में काम करने वाले करीब 50 डॉक्टरों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा संक्रमित महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ को भी क्वांरटीन कर दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें