अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना अंतर्गत जवाहर कॉलोनी से 15 जनवरी को घर से कॉपी लेने गया बालक लापता हो गया। इस संबंध में बालक के पिता की ओर से अनहोनी के अंदेशे में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ऑटो चालक बबलू ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस 15 जनवरी दोपहर घर से स्कूल संबंधी कॉपी लेने गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों में बालक क्वार्सी चौराहे तक ही जाता हुआ नजर आया है। एसएचओ नरेंद्र शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्जकर बालक की तलाश की जा रही है। 18 जनवरी को तीन दिन बीत जाने के बाद भी बालक का कहीं पता नहीं चला है।