अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भगवा गमछा उतारने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग बुर्का और टोपी पहनकर आते हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकता-टोकता नहीं है। मगर हिंदू छात्र भगवा गमछा ओढ़कर आएं तो उसे उतरवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
मौके पर ओपी लाला पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुवीरपुरी, बंटी लोधी मंडल मंत्री, शिव कुमार मंडल मंत्री ओबीसी मोर्चा, मुकेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मोहित लोधी, गौरव लोधी, अर्जुन कुमार, कृष्णा लोधी, सौरभ कुमार, लव कुमार, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस में आना होगा, बिना ड्रेस के अनुपस्थिति लगेगी।