फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, 2010 के बाद पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए गमझा ओढकर जाते लोग। संवाद 
विज्ञापन
अप्रैल के महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2010 के बाद पहली बार शनिवार को अलीगढ़ के लोगों ने सबसे ज्यादा तापमान का सामना किया। मौसम विभाग ने जिले में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लू आगे भी जारी रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। दिन के साथ साथ अलीगढ़ में रात भी काफी गर्म है। 25 अप्रैल को प्रदेश के पांच शहरों में अलीगढ़ भी शामिल हुआ, जहां सबसे गर्म रातें महसूस की गईं।


विभाग के मुताबिक, अप्रैल 2010 में अलीगढ़ के लोगों ने 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना किया। इसके बाद पहली बार शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा। ये अप्रैल महीने के लिए सामान्य से पांच डिग्री से अधिक है। हालांकि लू के चलते लोगों को गर्मी 45 डिग्री से अधिक तापमान जैसी महसूस हुई।
विज्ञापन


दिन के अलावा गर्मी का असर रात में भी दिख रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही। पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे वार्म नाइट की स्थिति माना जाता है।


मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। हालांकि 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश के साथ तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें