फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रिश्वत लेते दरोगा वीडियो में कैद, निलंबन के बाद भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Fri, 29 May 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
दरोगा राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मारपीट और अवैध खनन के मामले को निपटाने के मामले में जनपद के गोंडा थाना के एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए दरोगा राजकुमार को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वाकया ब्रहस्पतिवार दोपहर उस समय संज्ञान में आया, जब गोंडा के कुछ लोग एसपी देहात अतुल शर्मा से मिले और दरोगा का 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो दिखाकर पूरा मामला बताया।

इस पर एसपी देहात शाम को गोंडा थाने पहुंचे और जांच में पाया कि दो दिन पहले हुए एक झगड़े और अवैध खनन से जुड़े मामले में दरोगा ने रिश्वत ली है। इतना ही नहीं वह वीडियो में यहां तक कह रहा है कि कोई जिला मुख्यालय पर जाकर शिकायत करके उसका या थाना प्रभारी का क्या बिगाड़ लेगा। विधायक उसके पास भी हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात की रिपोर्ट पर एक तरफ जहां दरोगा को एसएसपी मुनिराज जी ने निलंबित कर तत्काल लाइन में आमद कराने का आदेश दिया। वहीं दरोगा पर मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर मुकदमे की खबर पर दरोगा फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें