फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजना की नई यूनिट का उद्घाटन टला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई का सोमवार को होने वाला उद्घाटन टल गया है। जापानी कंपनी तोशीबा से सहयोग से तैयार 6 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन करना था। डीएम सेल्वा कुमारी जे के हवाले से सूचना अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से टल गया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 दिसंबर 2015 को हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई की नींव रखी थी। करीब 6 हजार करोड़ की इस इकाई के निर्माण का जिम्मा जापानी कंपनी तोशीबा को दिया गया था। इसकी सिंक्रोनाइजेशन प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी थी, लोड बढ़ाने का काम चल रहा था।
अब यह काम और यूनिट का ट्रायल पूर्ण हो चुका है और यह यूनिट उद्घाटन के लिए तैयार है। रविवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने यूनिट का दौरा किया था, उन्होंने प्लांट देखा और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें