फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना देहलीगेट क्षेत्र के सराय मियां में रविवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इन्हें पुलिस डॉक्टरी परीक्षण को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां दोनों ही पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
विज्ञापन

देहलीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात सराय मियां में एक पागल कुत्ते को मारने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया और उसमें मारपीट होने पर कई लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्ष से घायल हुए लोगों को लेकर उनके डॉक्टरी परीक्षण को जिला अस्पताल पहुंची।
यहां मेडिकल कराने के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनमें मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष से जुड़े आधा दर्जन दबंग अस्पताल की इमरजेंसी में घुस आए। जहां उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों से बेरहमी से मारपीट कर डाली और उन्हें इमरजेंसी से बाहर खींचकर ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि पुलिस दीपक, पवन, विशाल, अरुण व संजू को डॉक्टरी परीक्षण के लिए लेकर पहुंची थी। जहां इन लोगों के साथ दूसरे पक्ष से जुड़े हमलावरों ने मारपीट कर दी।
इसमें कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। हंगामे की खबर पर बन्नादेवी थाने की पुलिस पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक देहलीगेट के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, पुलिस अपने स्तर से ही जांच व कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें