फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हैवानियत: पत्नी के सिर पर कैंची से किए कई वार, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर, फरार आरोपी की तलाश जारी

Fri, 16 Oct 2026 01:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस को देर रात हमले की सूचना मिली थी। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पति की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में देहली गेट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी पति शोभित गुप्ता घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को कल देर रात्रि सूचना मिली कि शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पर कैंची से वार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के काम करने से नाराज था। वह उसे मायके से ससुराल बुलाकर लाया था। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करना शुरू कर दिया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति की तलाश जारी
क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात हमले की सूचना मिली थी। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पति की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें