फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हो सकता है मानव दुग्ध बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पूंजी बैंक, ब्लड बैंक, आई बैंक, स्पर्म बैंक की तरह ही अब जल्द ही अलीगढ़ में मानव दुग्ध बैंक की स्थापना होगी। इसके लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में मानव दुग्ध बैंक की स्थापना करने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट सहित सीएमएस व अन्य विशेषज्ञ ने भाग लिया। बैठक में दुग्ध बैंक की स्थापना के संबंध में और उसके तकनीकी पहलुओं के लिए विचार-विमर्श किया गया।
मानव दुग्ध बैंक की आवश्यकता उन बच्चों को पड़ती है जिनको जन्म के तुरंत बाद माता का दूध नहीं मिल पाता है। एक अनुमान के मुताबिक 20 फ़ीसदी से अधिक बच्चों को जन्म के बाद माता के दूध के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है। देश के दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में इसकी स्थापना पहले ही हो चुकी है। चोटी के चिकित्सा संस्थानों में भी इसकी व्यवस्था है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अंदर ब्लड बैंक, आई बैंक, प्लाज्मा बैंक पहले से ही संचालित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि लगातार प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज में अधिक से अधिक सुविधाएं शुरू की जाएं। मानव दुग्ध बैंक की स्थापना के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें