फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आगरा के पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की मीट फैक्टरी सील, दो मजदूरों की हुई थी मौत

Tue, 22 Jul 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस मीट फैक्टरी में गत 27 जून को ब्लड टैंक को पानी से साफ करने के दौरान भुजपुरा के रहने वाले आसिफ और इमरान की मौत हो गई थी। बताया गया कि टैंक में गैस बनने से दोनों की मौत हुई थी
विज्ञापन
एमएचए मीट फैक्टरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पूर्व बसपा विधायक की तालसपुर स्थित एचएमए मीट फैक्टरी को 22 जुलाई को सील कर दिया गया। बिजली का कनेक्शन भी काट दिया है। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर फैक्टरी में वेस्ट पानी के ट्रीटमेंट (ईटीपी) के नमूने फेल पाए जाने पर की गई है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, लाश जिला अस्पताल में छोड़कर भागे कंपनी वाले
थाना रोरावर क्षेत्र के मथुरा बाईपास रोड पर तालसपुर में आगरा के पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से मीट फैक्टरी है। सिटी मजिस्ट्रेट अखिल गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट पर एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में जांच की गई थी। इस जांच में वेस्ट पानी के ट्रीटमेंट (ईटीएफ) के नमूने फेल पाए गए थे, इसकी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ को भेजी गई थी। बोर्ड ने 17 जुलाई को फैक्टरी को बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर 22 जुलाई को फैक्टरी में प्लांट और मशीनरी को सील कर दिया गया, जबकि स्लॉटरिंग सेक्शन की विद्युत आपूर्ति को काट दिया है। कार्रवाई के दौरान एएसपी एवं सीओ प्रथम मयंक पाठक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

एक माह पूर्व फैक्टरी में हुए हादसे में दो श्रमिकों की हुई थी मौत
इस मीट फैक्टरी में गत 27 जून को ब्लड टैंक को पानी से साफ करने के दौरान भुजपुरा के रहने वाले आसिफ और इमरान की मौत हो गई थी। बताया गया कि टैंक में गैस बनने से दोनों की मौत हुई थी।शोर शराबे को सुनकर अन्य मजदूर भी वहां पर इकट्ठा हो गए। काफी देर तक यहां हंगामा हुआ। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें