फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रूबी खान ने अब श्रीराम को बताया पैगंबर, सनातन धर्म को कहा सर्वश्रेष्ठ

Sun, 27 Nov 2022 10:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रूबी ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और नवरात्र में व्रत रखा था। इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने रूबी को सुरक्षा मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम को पैंगबर बताकर भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में वह गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आई थीं।

विज्ञापन


रूबी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है। एक मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग समझते जा रहे हैं कि भगवान श्रीराम ही हमारे पैगंबर थे। रूबी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है। योगी आदित्यनाथ के आगमन से प्रबुद्ध सम्मेलन में मुस्लिम समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जय श्रीराम की गूंज सुनकर वह भी खुश हैं। उन्होंने जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है। आज उसे मुस्लिम समाज के लोग समझते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारा भेदभाव मिटा दिया है। विपक्षी दल जान लें कि मुस्लिम समाज जाग उठा है। ये समाज जान गया है कि भाजपा ही उनकी रक्षा कर सकती है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि रूबी ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और नवरात्र में व्रत रखा था। इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने रूबी को सुरक्षा मुहैया कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें