फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए ने बिना नक्शे के विकसित कॉलोनी को ध्वस्त कराया

विज्ञापन
ग्राम अलीपुर में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराते एडीए के अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के हाईवे अलीपुर के पास बिना नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने पर शनिवार को एडीए की टीम ने कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर अनूप कुमार एवं अशोक कुमार द्वारा ग्राम अलीपुर एनएच-91 बाईपास मार्ग पर अलीगढ़ पर अवैध रूप से विकसित कॉलोनी के विरुद्ध पारित ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में गांधीपार्क पुलिस बल की उपस्थिति में लगभग 12 भू-खंडों की बाउंड्रीवॉल एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी सड़क को लगभग 12 जगह से क्षतिग्रस्त और ध्वस्त किया गया।
एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने अपील की है कि नक्शा पास कराने के उपरांत ही निर्माण करें। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनी में ही आवासीय निर्माण के लिए प्लॉट क्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें