फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 18 से 23 अप्रैल तक सीएचसी पर लगेंगे स्वास्थ्य मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले स्वास्थ्य मेलों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। उन्होंने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह स्वास्थ्य मेलों के संबंध में पूर्ण तैयारी कर जनमानस को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ दिलाएं।
मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण एवं मलेरिया जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि करेंगे स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ
सीएमओ डॉ. त्यागी ने बताया कि 18 अप्रैल को सीएचसी अकराबाद पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर व सीएचसी छर्रा पर विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। 19 अप्रैल को सीएचसी इगलास में सांसद राजवीर सिंह दिलेर व सीएचसी गोंडा में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, 20 अप्रैल को सीएचसी लोधा में विधायक कोल अनिल पाराशर व सीएचसी टप्पल में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, 21 अप्रैल को सीएचसी अतरौली में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह व सीएचसी बिजौली में एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, 22 अप्रैल को सीएचसी चंडौस में सांसद सतीश गौतम व सीएचसी खैर में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान उद्घाटन करेंगे।
23 अप्रैल को सीएचसी जवां में सांसद सतीश गौतम, विधायक ठाकुर जयवीर सिंह व सीएचसी हरदुआगंज में विधायक मुक्ता संजीव राजा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य विभाग, सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, दिव्यांग विभाग एवं आयुष्मान भारत के स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें