फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जनपद में 2200 निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं। सैंपलिंग और टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक सरकारी अस्पतालों में 590 बेड उपलब्ध हैं, यहां पर 200 बेड जरूरत पर बढ़ाए जा सकते हैं। निजी अस्पतालों में भी इलाज मुहैया कराया जाएगा। राहत की बात यह है कि अभी जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी बिना ड्राइवर की गाड़ी जैसी... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पड़ताल करते हुए मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के इलाज के लिए व्यापक इंतजाम प्रारंभ कर दिए हैं। निगरानी समितियों को खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की सैंपलिंग करने और टीका न लगवाने की स्थिति में टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ओमिक्रॉन को देखते हुए निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया है। सैंपलिंग और टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और नुमाइश में लगातार सैंपलिंग हो रही है। अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कर दी गई है। जनता से अपील है कि हाथ मिलाने से बचें। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करें और कोरोना से सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

विदेश से आ रहे लोगों की हो रही मॉनीटरिंग
-विदेश से प्रतिदिन आ रहे 75 से 150 लोगों की सूची प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य विभाग को मिल रही है। इस सूचना पर स्वास्थ्य अधिकारी टीम भेजकर सैंपलिंग करा रहा है। ऐसे लोगों को सात दिन तक क्वारंटीन रहने की सलाह दी जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर में आने वाले मार्गों पर टीमें लगी हुई हैं, जो नियमित सैंपलिंग कर रही हैं।
- अमर उजाला द्वारा उजागर की गई खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। जनवरी-फरवरी में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। -डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें