फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पश्चिमी यूपी में सबसे हाईटेक होगी हाथरस की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

हाथरस जेल पश्चिमी यूपी की सबसे हाईटेक जेल होगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किया गया पुराना ले-आउट खारिज कर नया ले आउट तैयार किया गया है। इस पर जल्द अनुमोदन के साथ काम शुरू कराए जाने के संकेत हैं। खास बात है कि विदेशी तर्ज पर नई तकनीक और सुविधाओं से लैस यह जेल होगी। इसमें मुख्य द्वार सेंसर युक्त होगा और हर बैरक में सीसीटीवी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसका परिसर कई चरणों में घिरा होगा और मुख्य दीवार की ऊंचाई 50 फीट के आसपास तय की गई है। ताकि भविष्य में आसपास आबादी बसने पर सुरक्षा के लिहाज से कोई दिक्कत न हो।
हाथरस में इगलास रोड के गांव बीछिया के पास जेल का निर्माण होने जा रहा है। 26.200 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित जेल के लिए भूमि अधिग्रहरण का काम पूरा हो गया है और प्रथम चरण में निर्माण के लिए 170 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके लिए ले आउट तैयार किया गया, जिसे अनुमोदन के लिए लखनऊ भेजा गया था। मगर उसे खारिज कर दिया गया है। अब नए स्तर से विदेशी सुविधाओं और तकनीक पर आधारित नया ले आउट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे हाईटेक सुविधाओं, वहां के इंतजाम, मानवाधिकार, सुरक्षा आदि को ध्यान में रखकर अब सभी नई जेलों का निर्माण तय हुआ है। चूंकि यह सबसे बाद में जेल बन रही है। इसलिए पश्चिमी यूपी की सबसे हाईटेक जेल होगी। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधीक्षक व हाथरस जेल के नोडल अफसर बृजेंद्र यादव ने बताया कि नई जेलों को शासन स्तर से भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया जा रहा है। पिछले ले आउट की आपत्तियों को दूर कर नया ले आउट तैयार किया गया है। उसी पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें