राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की क्रीड़ा परिषद ने अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी अलीगढ़, हाथरस व एटा को दी है, जहां नॉर्थ जोन में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए जल्द ही आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी।
विवि के कुलसचिव महेश कुमार व क्रीड़ा परिषद विवि के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि एसवी कॉलेज अलीगढ़ में बैडमिंटन (महिला/पुरुष), एसवी कॉलेज अलीगढ़ में बास्केटबॉल (पुरुष), टीआर कॉलेज अलीगढ़ में बास्केटबॉल (पुरुष), एसवी कॉलेज अलीगढ़ में शतरंज (महिला/पुरुष), आरएमपीयू अलीगढ़ में क्रिकेट (पुरुष), डीएस कॉलेज अलीगढ़ में क्रिकेट (महिला), आरएमपीयू अलीगढ़ में फुटबॉल (पुरुष), डीएस कॉलेज अलीगढ़ में फुटबॉल (महिला), जेएलएन कॉलेज एटा में हैंडबॉल (पुरुष), कल्याणी डिग्री कॉलेज मारहरा एटा में हैंडबॉल (महिला), डीएस कॉलेज अलीगढ़ में हॉकी (महिला/पुरुष), एसबीजे कॉलेज बिसावर में कबड्डी (पुरुष), एसवी कॉलेज अलीगढ़ में कबड्डी (हॉकी), जेएलएन कॉलेज एटा में खो-खो (पुरुष), शिवदान सिंह कॉलेज इगलास में खो-खो (महिला), सरस्वती पीजी कॉलेज हाथरस में टेबल टेनिस (पुरुष), एसआरडी गर्ल्स कॉलेज हाथरस में टेबल टेनिस (महिला), एसवी कॉलेज अलीगढ़ में वॉलीबाल (पुरुष)व टीआर कॉलेज अलीगढ़ में अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल (महिला) प्रतियोगिता होगी।