फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैट्रिक मेडल: अलीगढ़ के गुलवीर ने एशियाई खेलों में जीता तीसरा पदक, बढ़ाया देश का मान, गांव में जश्न

Tue, 29 Sep 2026 05:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में हैट्रिक मेडल जीतकर इतिहास रचा है। 1500 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता। भारत की पदक तालिका में तीन पदक जोड़े हैं। गुलवीर सिंह ने अलीगढ़ जिले और देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
गुलवीर सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में अलीगढ़ के धावक गुलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका में तीन पदक जोड़कर जिले का नाम रोशन किया। गुलवीर ने 15,00 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक, जबकि 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

गुलवीर की इस उपलब्धि से अलीगढ़ के खेल जगत में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी दमदार दौड़ और शानदार प्रदर्शन से न केवल अलीगढ़ की प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि एशियाई स्तर पर भारत का गौरव भी बढ़ाया। तीन पदकों की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय एथलेटिक्स में अलीगढ़ की पहचान को और मजबूत करने वाले खिलाड़ियों की कतार में ला खड़ा किया है। तीसरे पदक की जीत के बाद गुलवीर सिंह के गांव सिरसा में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें