फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लल्लू के समक्ष फूटा गुबार, कांग्रेस कमेटी के दो जिला सचिवों ने इस्तीफा दिया

विज्ञापन
अलीगढ़ : खैर, टप्पल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सभा को संबोधित करते ह? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों का असंतोष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष शनिवार को खुलकर सामने आ गया। कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव शमीम अहमद खान और राहुल कुमार ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सौंप दिया।
दोनों पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे में कहा है कि बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस पार्टी में अब भाजपा जैसी फासिस्ट ताकत के खिलाफ लड़ाई लड़ने की क्षमता नहीं बची है। कांग्रेस अब किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों की हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। क्योंकि अब पार्टी के अंदर वफादार और संघर्षशील नेताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इन विषम परिस्थितियों में हम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर सेवा करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए त्यागपत्र दे रहे हैं। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने के बाद जिला कमेटी के दो पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की यह पहली घटना है। यह मानकर चला जा रहा था कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को अजय कुमार लल्लू के समक्ष रखा जाएगा। अजय कुमार लल्लू के समक्ष एमएलसी प्रत्याशी की फोन टेप को लीक करने की घटना भी रखी है। अनर्गल बयानबाजी का मामला भी रखा गया। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ समय में कुछ पदाधिकारियों और नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें