फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सांसद से परेशान ग्राम प्रधान ने मांगी धर्म परिवर्तन की अनुमति

Fri, 28 Aug 2020 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
देवी देवताओं की मूर्तियों को घर से बाहर निकालती महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दौरऊ चांदपुर के ग्राम प्रधान अशोक आजाद व उनके बड़े भाई रामगोपाल ने हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से परेशान होकर परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को रामगोपाल ने धर्म परिवर्तन करने की अनुमति जिलाधिकारी को पत्र भेज कर मांगी है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान अशोक आजाद का कहना है कि घर की महिलाओं ने घर से सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटा दिया है। अनुमति मिलते ही परिवार के 20 लोग इस्लाम धर्म अपनाएंगे।

अशोक आजाद व रामगोपाल का कहना है कि हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ग्राम पंचायत दौरऊ चांदपुर के ही मूल निवासी हैं। सन 2015 में उनकी पत्नी रजनी दिलेर उनके सामने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थी। रजनी दिलेर को हार का सामना करना पड़ा था। तभी से हाथरस सांसद उनके परिवार से खुन्नस मानते हैं। किसी न किसी का बहाने से परिवार को परेशान कर झूठे मुकदमे में फंसवा रहे हैं।
विज्ञापन


अशोक आजाद ने कहा कि चार-पांच माह पहले सांसद के इशारे पर ही उनके मकान को ग्राम पंचायत की जमीन पर बना हुआ बताकर ढहा दिया गया था। इसे लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गाटा संख्या 86 पर खुद की जमीन है। उस पर भी बाउंड्री बना दी गई है।

आरोप है कि सांसद के रिश्ते के भतीजे ने उनके परिवार के छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। अशोक आजाद ने कहा कि उन्हें परेशान होकर परिवार सहित मजबूरन धर्म परिवर्तन करना पड़ रहा है।

प्रधान का आरोप निराधार है। जो जमीन खाली कराई गई है, वह सरकारी भूमि साबित हुई है। उसके बाद ही उसे खाली कराया गया और उस पर विधायक निधि से बरात घर का निर्माण प्रस्तावित है।
-चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी

ग्राम पंचायत की जमीन पर कमरा बना रखा था, जिसे ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने तुड़वा दिया। वहां पर ग्रामीणों के लिए बरात घर का निर्माण हो रहा है। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरी पत्नी कभी ग्राम प्रधान का चुनाव भी नहीं लड़ी हैं। वह झूठा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

- राजवीर दिलेर, सांसद हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें