फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investors Summit 2023: अलीगढ़ को 23 सेक्टर में मिला 48991 करोड़ का निवेश, 377 प्रस्ताव मिले

Sun, 12 Feb 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्थानीय निवेशकों के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के निवेशकों ने अलीगढ़ में निवेश की रुचि दिखाई है। वहीं स्पेन निवासी जॉन रौजर पीकॉक ने 50 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
स्पेन निवासी जॉन रौजर पीकॉक को सम्मानित करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटि के समापन  पर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने स्थानीय निवेशकों समेत स्पेन निवेशक जॉन रौजर पिकॉक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवेशक जल्द से जल्द निवेश पोर्टल पर आवेदन करें। यदि उद्यम स्थापना, इकाई संचालन एवं विस्तार के संबंध में कोई परेशानी या व्यवधान आता है, तो कलेक्ट्रेट और उनके कैम्प कार्यालय के दरवाजे हर समय खुले हैं। अलीगढ़ को मिले 48 हजार 991 करोड़ के भारी-भरकम निवेश से प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना साकार होता दिख रहा है। स्थानीय निवेशकों के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के निवेशकों ने अलीगढ़ में निवेश की रुचि दिखाई है। वहीं स्पेन निवासी जॉन रौजर पीकॉक ने 50 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा है।

23 सेक्टर में आए 377 निवेश प्रस्ताव

  • कृषि में 1 प्रस्ताव 2 करोड़
  • पशुपालन में 4 प्रस्ताव 14करोड़
  • सहकारिता में 4 प्रस्ताव 52.75 करोड़
  • डेयरी में 40 प्रस्ताव 997.94 करोड़
  • वैकल्पिक ऊर्जा में 7 प्रस्ताव 1097 करोड़
  • आबकारी में 3 प्रस्ताव 288 करोड़
  • चिकित्सा शिक्षा में 6 प्रस्ताव 285 करोड़
  • एमएसएमई में 197 प्रस्ताव 4228.89 करोड़
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि में 4 प्रस्ताव 373.5 करोड़
  • वन में 4 प्रस्ताव 154.5 करोड़
  • हैण्लूम एण्ड टैक्सटाइल में 9प्रस्ताव 207 करोड़

 

  • उच्च शिक्षा में 3 प्रस्ताव 405 करोड़
  • उद्याान में 25 प्रस्ताव 3821.09 करोड़
  • आवास विकास में 8 प्रस्ताव 1619 करोड़
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड इण्स्ट्रियल  में 1 प्रस्ताव 300 करोड़
  • आई एण्ड इलेक्ट्रोनिक में 2 प्रस्ताव 28921 करोड़
  • चिकित्सा स्वास्थ्य में 9 प्रस्ताव 356.78 करोड़
  • तकनीकी शिक्षा में 3 प्रस्ताव 309.5 करोड़
  • पर्यटन में 19 प्रस्ताव 539.54 करोड़
  • परिवहन में 1 प्रस्ताव 212 करोड़
  • शहरी विकास में 4 प्रस्ताव 1359 करोड़
  • यूपीडा में 10प्रस्ताव 565 करोड़
  • यूपीसीडा में 13 प्रस्ताव 2809.61 करोड़ के 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान

  • जॉन रौजर पिकॉक 50 करोड़
  • शलभ जिंदल मै. शैलजा इन्टरनेशनल 20 करोड़
  • औरियंटल मैटल वक्र्स 50 करोड़
  • अग्रवाल मैटल वक्र्स 50 करोड़
  • कृष्णा आर्ट एण्ड कम्पनी 5 करोड़
  • इनफाइनिटी रिसार्ट एण्ड फार्म 30 करोड़
  • राजेश अग्रवाल एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंटस 5 करोड़
  • विवेक वायर 5 करोड़
  • ऑटो एण्ड एलाइड 20 करोड़
  • मेहसीर प्रोडक्टस 50 करोड़
  • सौरभ हार्डवेयर 10 करोड़
  • गोगा जी इन्टरप्राइज 5 करोड़
  • आरसीपीसी इन्टरनेशनल 4 करोड़
  • उद्यान रिसोर्ट्स एण्ड फार्मस 20 करोड़ 
 
निवेशक उद्यमी उपेंद्र पाण्डेय औद्योगिक चेतना समिति का कहना है कि इससे पहले निवेशकों में इतना उत्साह नहीं देखा गया था। सरकार ने नीतियों में भी कुछ सरलता की है। उम्मीद ही नहीं अपितु भरोसा है कि निवेशकों का भविष्य अच्छा होगा। 
दिनेश चन्द्र वार्ष्णेय, सचिव एक्सपोर्टर एण्ड मैन्यूफैक्चरर एसोशियसन ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के तहत सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे निवेशक काफी उत्साहित हैं। विकास परियोजनाओं के तेजी से पूरा होने के बाद जिले को एक नई पहचान मिलेगी और तेजी से विकास होगा।
निवेशक उद्यमी जॉन रौजर पिकॉक ने कहा कि सरकार की ओर से निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। जिससे निवेशक बेझिझक निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सरकार का यह कदम प्रशंसनीय है। आज समूचे विश्व के लोग विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की ओर रूख कर रहे हैं। 
शलभ जिंदल अध्यक्ष आईआईए ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि निवेश को लेकर लोग उत्साहित है। जिले में भी विकास की नई रफ्तार लोगों को लाभ देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें