फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ को मिला 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा

Thu, 04 Jun 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ई-बसें। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही आधुनिक होगी। प्रदेश सरकार ने 18 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी है। इसके तहत अलीगढ़ को भी 25 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन



इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार, अलीगढ़ समेत प्रदेश के 18 शहरों में कुल 1725 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिली। यह कदम शहरी परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में 20 नई बसों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।


प्रदूषण कम होगा, जुड़ाव बढ़ेगा
नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिलेगी। साथ ही डीजल और संपीड़ित प्राकृतिक गैस बसों पर निर्भरता कम होगी। इससे वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी। शहर में पहले से संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवाओं को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नई 25 बसों के शामिल होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को अधिक फेरे मिलेंगे। इससे बेहतर जुड़ाव उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें