फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व विधायक-बेटे की हत्या की साजिश में चेयरमैन व गैंग पर गैंगस्टर

सार

हालांकि इस दिशा में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं, मगर पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत चेयरमैन सहित अन्य सभी आरोपियों की संपत्तियों का आकलन कर सकती है।पिछले माह सिंचाई विभाग की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था, जिसमें प्रमोद गौड़ ने एसएसपी को शिकायत की थी कि उनकी जान को खतरा है। जब इस पर एसपी देहात की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच की तो उजागर हुआ कि खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू ने अपने एक साथी की मदद से शूटरों को प्रमोद गौड़ व उनके बेटे की हत्या की सुपारी दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की एक विटारा कार व एक पल्सर बाइक को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

खैर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेटे दिवाकर गौड़ की हत्या की साजिश रचने के आरोपी खैर चेयरमैन, उनके साथी व शूटरों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस स्तर से इन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। हालांकि इस दिशा में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं, मगर पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत चेयरमैन सहित अन्य सभी आरोपियों की संपत्तियों का आकलन कर सकती है।
पिछले माह सिंचाई विभाग की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था, जिसमें प्रमोद गौड़ ने एसएसपी को शिकायत की थी कि उनकी जान को खतरा है। जब इस पर एसपी देहात की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच की तो उजागर हुआ कि खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू ने अपने एक साथी की मदद से शूटरों को प्रमोद गौड़ व उनके बेटे की हत्या की सुपारी दी है। इस पर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में चेयरमैन संजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया। सभी लोग जेल में हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इन सभी पर खैर में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है, जिसमें चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू को गैंग लीडर बनाया है। इसके अलावा सहयोगी साथी देवी पुरा बुलंदशहर के संजय, राहुल उर्फ शानू, ओम नगर खैर के विकास उर्फ बॉबी, छसिया सिकंदराबाद के करन सैनी, नयागंज खुर्जा के राजकुमार जाट, स्याना बुलंदशहर के सागर, औनिला औरंगाबाद बुलंदशहर के आदेश, माकड़ी स्याना बुलंदशहर के तरुण त्यागी, गुरुग्राम हयातपुर के रिंकू पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
शराब माफिया ऋषि शर्मा पर रासुका कन्फर्म
अलीगढ़। जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया ऋषि शर्मा पर रासुका पर मोहर लगाते हुए राज्य स्तरीय समिति ने कन्फर्म कर दिया है। इस तरह अब आने वाले एक वर्ष तक जमानत या रिहाई की उम्मीद नहीं है। बता दें कि पिछले वर्ष के इस कांड में जिला पुलिस ने 1500 पेज की रासुका रिपोर्ट तैयार डीएम से उस पर संस्तुति ली। 22 अगस्त को रासुका मैनपुरी जेल में तामील कराया गया था। इसके बाद पिछले सप्ताह राज्य स्तरीय एडवाइजरी कमेटी के समक्ष इसे पेश किया गया। एसएसपी कलानिध नैथानी के अनुसार शासन की समिति ने रासुका को कन्फर्म कर दिया है। अब अगले एक साल तक ऋषि पर रासुका आदेश लागू रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

सासनी के अपराधी की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में जब्त
अलीगढ़। गोंडा थाने के अपराधी की हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गोंडा में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी बंटी निवासी रुदायन सासनी हाथरस के खिलाफ जिलाधिकारी की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की एक विटारा कार व एक पल्सर बाइक को जब्त किया गया है। कुर्क किए गए इस माल की कीमत 8 लाख रुपये अनुमानित है। इस तरह जिले में अब तक 90 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें