फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चार बाइकें आपस में भिड़ीं, पांच लोग घायल

Tue, 17 Nov 2020 02:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाई दूज के दिन सोमवार को सड़कों पर वाहनों की भीड़ के चलते कई दुर्घटनाएं हुईं। पुरदिलनगर-जलेसर मार्ग पर गांव नगला डांडा के समीप चार बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में कई लोग घायल हो गए। एक महिला समेत दो घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 बता दें कि गांव नगला डांडा के समीप भीड़ के चलते चार बाइकें एक-एक कर आपस में भिड़ गईं। इससे बाइकों पर सवार कई लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए और बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एटा जिले के गांव नोहखेड़ा राहुल और उसकी मां रेखा बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। बाइक की टक्कर होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को तत्काल नगला वीर सहाय के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ताला लगा होने के कारण निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। यहां से दोनों को सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य बाइकों पर बैठे संजय निवासी पनैठी, उनकी पत्नी सुमन, भतीजी शिवानी घायल हो गए। इन्हें मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें