पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान
- फोटो : facevbook
पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने शूटर वर्तिका सिंह के बयान पर अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री मुनि राज को तहरीर देकर मुकदमा लिखने की मांग की है।
पूर्व विधायक ने कहा कि हर हाल में अलीगढ़ प्रशासन का उनका साथ देना होगा और जो भी गलत बयानबाजी करके प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं उनके विरोध में एनएसए कानून के तहत कार्यवाही की जाए,। उनकी मांग है कि पूजा शकुन पांडे पर भी एनएसए के तहत मुकदमा दायर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पुलिस अच्छा काम कर रही है।
पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने बरेलवी देवबंदी और शिया हजरत के साथ सभी मुस्लिम नेताओं से एक होने का आह्वान भी किया है।