फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा हैबिटेट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के लाल डिग्गी स्थित नगर निगम के स्मार्ट सिटी हैबिटेट सेंटर को अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा। पिछले दिनों जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैबिटेट सेंटर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने की घोषणा की थी।
इसी क्रम में मंगलवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर स्मार्ट सिटी की 22वीं बैठक हुई। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के रूप में देश को एक नया विजन दिया है। जिसके तहत अलीगढ़ को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम को भी बेहतर किए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जल निकासी की दिशा में काफी कार्य करने की आवश्यकता है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को साकार करने के लिए हैबिटेट सेंटर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव पास किया गया है। हैबिटेट सेंटर अब ’कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, अलीगढ़’ के नाम से जाना जाएगा। कमिश्नर ने शहर की प्रमुख सड़कों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ ही जर्जर पड़ी सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुटपाथ निर्माण कार्य में कहीं भी कोई अनियमितता न रहे। ऐसे स्थान जहां ड्रेन नहीं बना है या स्लोप सही नहीं हैं, इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों की डीपीआर के अनुरूप मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी परियोजनाओं पर तेजी के साथ कार्य करने के साथ ही संभव हो तो डबल शिफ्ट में कार्य कराया जाए। सारसौल जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को फरवरी-मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि ठंडी सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ समेत अन्य कार्य जल्द पूरे कराए जाएं। शमशाद मार्केट से कठपुला रोड चौड़ीकरण का कार्य, पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पेड़ों को आकर्षक बनाते हुए पूरा कराया जाए। फसाड़ योजना में कराए जाने वाले कार्य, बारहद्वारी, जवाहर पार्क, नौरंगीलाल इंफ्रास्ट्रक्चर्स, चौराहों पर जंक्शन निर्माण, स्पोर्ट्स कांपलेक्स पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें