फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलाव ताप रहीं पांच किशोरियां झुलसीं, दो की हालत गम्भीर

Sun, 08 Jan 2023 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोरावर महफूज नगर की पांच किशोरियां घर के दरवाजे पर अलाव पर ताप रही थीं। एक किशोरी अपने घर से काला तेल लेकर आई और ऊपर से जलती लकड़ियों पर काला तेल उड़ेल दिया। आग की लपटें उठीं, जिससे सभी पांचों किशोरियों के कपड़ों ने आग पकड़ ली और पांचों झुलस गईं।
विज्ञापन
अलाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के महफूज नगर में शनिवार सुबह-सुबह अलाव पर ताप रही पांच किशोरियां संदिग्ध हालत में झुलस गईं। इनमें से दो को गंभीर अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में एक किशोरी के परिवार ने मोहल्ले के दो युवकों पर गलत नजर रखने के इरादे से झुलसाने का आरोप लगाया है। मगर पुलिस ने इसे महज दुर्घटना माना है।

विज्ञापन


रोरावर महफूज नगर की पांच किशोरियां घर के दरवाजे पर अलाव पर ताप रही थीं। पुलिस के अनुसार इसी दौरान आग कमजोर पड़ने पर इनमें से एक किशोरी अपने घर से काला तेल लेकर आई और ऊपर से जलती लकड़ियों पर काला तेल उड़ेल दिया। आग की लपटें उठीं, जिससे सभी पांचों किशोरियों के कपड़ों ने आग पकड़ ली और पांचों झुलस गईं।

वहां चीख पुकार मचने पर परिजनों ने आग बुझाई। इस दौरान तीन कम झुलसीं, जबकि दो ज्यादा झुलस गईं। इस पर दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। इस दौरान एक किशोरी की मां ने मोहल्ले के दो युवकों पर यह आरोप लगाया है कि वे दोनों बेटियों पर गलत नजर रखते हैं। पहले भी विवाद हो चुका है। उसी क्रम में इन दोनों ने तेल डालकर जानबूझकर आग लगाई है। बाद में वे दोनों भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीओ प्रथम ने इस बात को सिरे से नकारते हुए बताया कि बच्ची ने खुद ही काला तेल डाली थी और उसी आग में पांचों झुलस गईं। किसी ने आग नहीं लगाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें