डीएस कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का कट ऑफ घोषित कर दिया गया है। 22 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 161.30 से 106.72, अन्य पिछड़ा वर्ग में 106.65 से 97.05, अनुसूचित जाति वर्ग में 106.40 से 97.50, ईडब्ल्यूएस में 113.8 से 82.97 कट ऑफ गया है।
वहीं बी.कॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 147.50 से 116.50, अन्य पिछड़ा वर्ग में 115.18 से 102.52, अनुसूचित जाति वर्ग में 115.85 से 98.77, ईडब्ल्यूएस में 103.30 से 92.02 कट ऑफ गया है। बीएससी (जेडबीजी) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 142.60 से 110.92, अन्य पिछड़ा वर्ग में 110.88 से 102.42, अनुसूचित जाति वर्ग में 110.60 से 99.52, ईडब्ल्यूएस में 103.48 से 83.48, दिव्यांग में 102.20 से 92.25 कट ऑफ गया है।
बीएससी (पीसीएम/पीएमजी) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 143.83 से 115.90, अन्य पिछड़ा वर्ग में 115.78 से 105.62, अनुसूचित जाति वर्ग में 115.80 से 100.62, ईडब्ल्यूएस में 113.08 से 82.97, अनुसूचित जनजाति में 100.30 कट ऑफ गया है।
बीएएलएलबी प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 140.70 से 105.83, अन्य पिछड़ा वर्ग में 105.75 से 97.18, अनुसूचित जाति वर्ग में 104.42 से 85.23, ईडब्ल्यूएस में 99.35 से 79.50 कट ऑफ गया है। बीबीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 138 से 102.42, अन्य पिछड़ा वर्ग में 101.50 से 77.58, अनुसूचित जाति वर्ग में 100.40 से 72.00 कट ऑफ गया है।
बीसीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 130.60 से 108.95, अन्य पिछड़ा वर्ग में 108.73 से 97.90, अनुसूचित जाति वर्ग में 108.02 से 81.92, ईडब्ल्यूएस में 99.35 से 88.55 कट ऑफ गया है।