अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एटा चुंगी सरोज नगर के रहने वाले एक युवा ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक अनोखी पहल शुरू की है। साथ ही लोगों को संदेश देते हुए कोरोना बीमारी के प्रति देश बचाओ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आपको बता दें अलीगढ़ के रहने वाले युवा किसान जुगेंद्र सिंह ने अपना सिर मुंडवा के स्केच से लिख लिया है कि कोरोना भगाओ और देश बचाओ। साथ ही लोगो को जागरूक करते हुए अपील की है ये देश हमारा है और हमें हर हाल में अपने देश के मौजूदा हालतों के मद्देनजर इस बीमारी को दूर भगाना है और देश को सुरक्षित रखना है।
इसके साथ ही संदेश देते हुए बताया कि लोग पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अपने घरों में रहे बाहर न निकलें। तभी हम इस कोरोना की लड़ाई को जीत पाएंगे।