फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ महोत्वसः दुश्मन सुन ले तेरी छाती पर आज तिरंगा गड़ेगा

विज्ञापन
ष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित रसिया दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में रसिया दंगल के मुकाबले में बृज संस्कृति की बयार बही। कलाकारों ने गीतों से समां बांध दिया। हाथरस के रसिया सम्राट खिच्चो आटे वाले, किशन शर्मा, मुकेश व अलीगढ़ के ओमवीर शर्मा, विनोद पेंटर व रवि लाला के बीच शानदार मुकाबला हुआ। रसिया गायक ओमवीर शर्मा ने वंदना भेंट ‘हम भारत मैया तेरो ही गुण गाए’ प्रस्तुत कर रसिया दंगल की शुुरुआत की। जवाब में खिच्चो आटे वाले व उनके साथियों ने भी ‘अचलेश्वर बाबा राखो लाज हमारी’ प्रस्तुत किया। गायक मुकेश शर्मा ने चमोली कांड पर सुनाया ‘गंगा तेरे देश में कैसा होता हाहाकार, आज हिमालय चमोली बीच में फेंक रहा अंगार’।
विज्ञापन

उन्होंने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत मेरे देश का बच्चा-बच्चा सीमा की ओर बढ़ेगा, दुश्मन सुन ले तेरी छाती पर आज तिरंगा गड़ेगा’ सुनाया। जवाब में गायक ओमवीर शर्मा ने ‘न्योछावर जान कर गए जो वतन के लिए, रो रही है जमीन उन रतन के लिए, वो तड़पते गए हैं कफन के लिए’, सुनाया। इससे पहले रसिया दंगल का शुभारंभ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ने किया। व्यवस्था शकील कोल, अभिषेक, आनंद, दाऊदयाल शर्मा, हिमांशु, आनंद, नरेश शर्मा, राजेश शर्मा आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें