फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बाइक भिड़ीं, बेटी के कांस्टेबल बनने की मिठाई बांटकर लौट रहे एसवी कॉलेज छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष की मौत

Mon, 19 Oct 2026 10:35 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटी प्रतिष्ठा का चयन हाल ही में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। इसी खुशी में महिपाल अलीगढ़ स्थित घर से बाइक से गांव में मिठाई वितरित करने गए थे। गांव से लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महीपाल सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के पनैठी-गंगीरी रोड पर कौड़ियागंज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में श्रीवार्ष्णेय कॉलेज (एसवी कॉलेज) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महीपाल सिंह यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। दूसरी बाइक सवार कासगंज जिले के सोरों-कछला निवासी मंजीत और कल्लू को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


महीपाल सिंह यादव गंगीरी के गांव गालिबपुर के रहने वाले थे। इन दिनों स्वर्ण जयंती नगर में परिवार सहित रहते थे। उनके छोटे भाई डीआर यादव ने बताया कि भाई की बेटी प्रतिष्ठा का चयन हाल ही में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। इसी खुशी में वह अलीगढ़ स्थित घर से बाइक से गांव में मिठाई वितरित करने गए थे।

गांव से लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाई की मौके पर ही मौत हो गई। महीपाल सिंह यादव वर्ष 2003-04 में एसवी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। वह अपने पीछे पत्नी मांडवी और बेटा आदित्य व बेटी प्रतिष्ठा को छोड़ गए हैं। पुलिस ने तीनों बाइक सवारों की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी और घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें